Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

वाराणसी, 11 जुलाई (हि. स.)। वाराणसी की कैंट विधानसभा में शनिवार की सुबह विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने नेवादा क्षेत्र के मुसहर बस्ती में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मुसहर बस्ती में स्थानीय लोगों ने बीते दो माह पूर्व ही विधायक सौरभ से सड़क की मांग की थी। विधायक ने लोगों को जल्द सड़क देने का आश्वासन दिया था।
इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य के शिलान्यास के बाद विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि मुसहर बस्ती में सड़क की मांग पर विकास कार्य को जोर देते हुए आज शिलान्यास कर दिया गया है। इस कार्य के सम्पन्न होने पर मुसहर बस्ती के निवासियों का आवागमन और सुगम होगा। शिलान्यास का पूजन यही के वरिष्ठ नागरिक बलवंत पटेल से कराया गया है। जबकि शिलापट्ट का अनावरण भाजपा नेता राकेश मोहन तिवारी व दिनेश पटेल ने किया है। भाजपा नेता प्रेम पटेल ने नारियल फोड़ परियोजना का शुभारंभ किया है। कुछ ही समय में यह सड़क बनकर तैयार हो जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद