तमिलनाडु में 16 जुलाई तक बारिश के आसार, कुछ इलाकों में तापमान 2–3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना
चेन्नई,11 जुलाई (हि.स.)। तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में 16 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्
तमिलनाडु में 16 जुलाई तक बारिश के आसार, कुछ इलाकों में तापमान 2–3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना


चेन्नई,11 जुलाई (हि.स.)। तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में 16 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक 40 डिग्री सेल्सियस तापमान मदुरै में दर्ज किया गया। इसके अलावा तिरुचिरापल्ली में 38.7 डिग्री सेल्सियस, नागपट्टिनम में 38 डिग्री सेल्सियस, करूर में 37.5 डिग्री सेल्सियस और कडलूर में 37.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

वहीं, राजधानी चेन्नई में मीनंबक्कम में अधिकतम 35.3 डिग्री सेल्सियस और नुंगमबक्कम में 34.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

चेन्नई मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के अनुसार, 11 जुलाई को पश्चिमी घाट से लगे जिलों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, तमिलनाडु के अन्य हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

12 से 14 जुलाई के बीच मुख्य रूप से पश्चिमी घाट के जिलों में ही मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जबकि राज्य के अधिकांश अन्य हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि ऐसी स्थिति 16 जुलाई तक बनी रह सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन कुछ स्थानों पर यह सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा सकता है।

चेन्नई और आसपास के इलाकों में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। शहर के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। चेन्नई में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dr. Vara Prasada Rao PV