Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नोएडा, 11 जुलाई (हि.स.)। थाना सूरजपुर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर घर से लापता हुए चार बच्चों को सकुशल बरामद किया है।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि शनिवार की शाम को थाना सूरजपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा सूरजपुर में 4 बच्चे उम्र क्रमश: 8 वर्ष, 8 वर्ष, 6 वर्ष व 3.5 वर्ष अपने घर से खेलते-खेलते समय कहीं चले गये है, जोकि काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिल पा रहे है।
उक्त सूचना पर थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा बच्चों की तलाश हेतु तत्काल टीम गठित कर आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चैक किया गया एवं अथक प्रयास करते हुए तिलपता से उपरोक्त बच्चों को सकुशल तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। उन्होंने बताया कि अपने खोये हुए बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा थाना सूरजपुर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए प्रशंसा की गयी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी