लीड कनेक्ट इवॉल्व में छात्रों ने सीखी बोलने की कला
रांची, 08 जून (हि.स.)। जेसीआई रांची की ओर से वन टीम वन विजन और लीड कनेक्ट इवॉल्व 26 के तहत नौवीं से 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्पीक टू लीड प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को जेसीआई कार्यालय में आयोजित किया गया। यह जानकारी जेसीआई रांची
कार्यक्रम में जुटे छात्रों सहित अन्य की तस्वीर


रांची, 08 जून (हि.स.)। जेसीआई रांची की ओर से वन टीम वन विजन और लीड कनेक्ट इवॉल्व 26 के तहत नौवीं से 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्पीक टू लीड प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को जेसीआई कार्यालय में आयोजित किया गया।

यह जानकारी जेसीआई रांची के प्रवक्ता जेसी रवि सामोता ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में छात्रों को मंच पर बोलने के डर से उबरने, प्रभावी पब्लिक स्पीकिंग की कला सीखने और आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षकों ने बताया कि बेहतर संवाद कौशल न केवल स्कूल स्तर की वाद-विवाद प्रतियोगिताओं, समूह चर्चाओं और प्रस्तुतियों में मदद करता है, बल्कि भविष्य में कॉलेज प्रवेश और नौकरी के साक्षात्कारों में भी विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त देताा है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने, निर्णय लेने की योग्यता बढ़ाने, टीम प्रबंधन की समझ विकसित करने और अकादमिक एवं व्यावसायिक जीवन में बेहतर संचार के महत्व से भी अवगत कराया गया।

मौके पर प्रतिभागी विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की। जेसी सीए अभिषेक केडिया (पूर्व जोन प्रेसिडेंट 2016 एवं जोन ट्रेनर) और जेसी सीए निखिल अग्रवाल (जोन ट्रेनर) दोनों विशेषज्ञों ने व्यावहारिक उदाहरणों और मजेदार गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को प्रभावी संवाद के गुर सिखाए।

कार्यक्रम में अध्यक्ष जेसी अभिषेक जैन, सचिव जेसी साकेत अग्रवाल, जेसी आदित्य जालान (वीपी-ट्रेनिंग), जेसी ऋषभ अग्रवाल (डायरेक्टर-ट्रेनिंग), जेसी अभिनव अनूप गर्ग (प्रोजेक्ट चेयरमैन), जेजे आद्यंत टांटिया (जेजे चेयरमैन) सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar