फतेहाबाद : नशीली दवाओं के साथ भिवानी का डॉक्टर गिरफ्तार
फतेहाबाद, 07 जून (हि.स.)। नशीली दवाइयों की तस्करी के खिलाफ सीआईए टोहाना पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने भिवानी की अंबेडकर कॉलोनी निवासी विजय उर्फ डॉक्टर को 650 प्रतिबंधित नशीली कफ सीरप की शीशियों के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद की गई सीरप की बो
फतेहाबाद। नशीली गोलियों सहित पकड़ा गया युवक।


फतेहाबाद, 07 जून (हि.स.)। नशीली दवाइयों की तस्करी के खिलाफ सीआईए टोहाना पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने भिवानी की अंबेडकर कॉलोनी निवासी विजय उर्फ डॉक्टर को 650 प्रतिबंधित नशीली कफ सीरप की शीशियों के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद की गई सीरप की बोतलों का कुल वजन 84 किलो 400 ग्राम आंका गया है। रविवार को सीआईए टोहाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि विजय उर्फ डॉक्टर भारी मात्रा में नशीली कफ सीरप लेकर ललोदा-पिरथला रोड पर किसी ग्राहक की फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जब संदिग्ध को दबोचा, तो उसके पास मौजूद दो ट्रॉली बैगों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैगों से शीशियां बरामद हुईं। पुलिस ने थाना सदर टोहाना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / अर्जुन जग्गा