Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

धुबड़ी (असम), 07 जून (हि.स.)। असम के धुबड़ी जिले के गोलकगंज क्षेत्र में कथित ‘लव जिहाद’ से जुड़े एक मामले को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपित की पहचान सफिकुल इस्लाम के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने हिंदू पहचान का इस्तेमाल कर एक छात्रा के साथ प्रेम संबंध स्थापित किया और बाद में लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल करता रहा।
छात्रा के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के बाद आरोपित सफिकुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है तथा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
---------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश