Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नोएडा, 07 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गाैतमबुद्धनगर जिले में नोएडा के दादरी रेलवे स्टेशन पर रविवार काे एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई।
दादरी रेलवे-स्टेशन जीआरपी चौकी के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आज दोपहर को रोहित (34) पुत्र रामदास निवासी जारचा दादी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी