Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नोएडा, 07 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गाैतमबुद्धनगर जिले में नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना सेक्टर -24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि विकास कुमार (25) पुत्र अनिल कुमार निवासी चौड़ा गांव सेक्टर 22 ने रविवार को अपने घर पर अज्ञात कारणाें से पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।
थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि शिवेंद्र परिहार (23) पुत्र जनक सिंह मूल निवासी जनपद भिंड मध्य प्रदेश थाना जेवर क्षेत्र में रहते थे। उन्होंने बताया कि शिवेन्द्र ने आज अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी