Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जौनपुर , 07 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद जाैनपुर में ऑपरेशन वज्रपात सक्रिय आपराधिक गैंग व सोशल मीडिया पर भय आतंक, अराजकता फैलाने वालों पर पांच दिन विशेष अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 1 जून से 5 जून तक जिले में सोशल मीडिया व स्थानीय स्तर पर सक्रिय आपराधिक गैंगों, अराजक तत्वों तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पांच दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया।
उन्हाेंने बताया कि अभियान के दौरान सक्रिय गैंग लीडरों व उनके सदस्यों की पहचान कर उनकी गतिविधियों का गहन सत्यापन किया गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों, गैंगों एवं उनके समूहों की निगरानी करते हुए प्राप्त सूचनाओं के आधार पर विधिक कार्यवाही की गई। मारपीट, धमकी, अवैध गैंग संचालन, शांति व्यवस्था भंग करने व सामाजिक सौहार्द प्रभावित करने वाले चिन्हित गैंग की संख्या 56 ,गैंग लीडर व सदस्य की संख्या 423 है। आपरेशन वज्रपात के दौरान कुल 10 मुकदमा पंजीकृत हुए, जिनमें से 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियान के दौरान 44 अभियुक्त के विरुध्द गुण्डा एक्ट, 126 अभियुक्त के विरुद्ध 110 जी, 06 अभियुक्तों के विरुध्द गैंग्स्टर एक्ट, 90 अभियुक्तों के विरुध्द कार्यवाही की गई है।जिले में चिन्हित सक्रिय गैंग जिले में महाकाल गैंग, अविरल गैंग, कर्रा गैंग, सूटर गैंग 505, कट्टा गैंग-606, टीम दादा मुफ्तीगंज 9696 गैंग, शक्तिमान गैंग, यदुवंशी गैंग, शिवा-94 गैंग, पंकज किंग-8558 गैंग, राउडी-001 गैंग, मेढ़ा गैंग, आशु यादव राइडर गैंग जानसन गैंग, सावन गैंग चिन्हित प्रमुख गैंग हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र कुमार मिश्र