मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान
हमीरपुर, 07 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के बेरी गांव में रविवार शाम युवक ने अपने कमरे में गमछा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरा और फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। बेरी गांव नि
मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान


हमीरपुर, 07 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के बेरी गांव में रविवार शाम युवक ने अपने कमरे में गमछा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरा और फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है।

बेरी गांव निवासी रामू श्रीवास (24) पुत्र स्व मूलचंद ने रविवार शाम करीब छह बजे अपने कमरे में गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजन घर आए देखा तो रामू फंदे पर झूल रहा था। परिजनों ने बेरी चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पंचनामा भर कार्रवाई शुरू कर दी और मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का अविवाहित था। मेहनत मजदूरी करता था। बेरी चौकी इंचार्ज रिंकू तिवारी ने बताया कि मृतक के परिजन कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगी। थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है। शव कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा