Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

वाराणसी, 07 जून(हि. स.)। कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वाराणसी में पत्रकारों से कहा कि आम लोगों की रसोई का घरेलू सिलेंडर 29 रुपया महंगा हो गया है। इसके अभी और भी दाम बढ़ने की उम्मीद है। कांग्रेस के हमारे नेता राहुल गांधी ने पहले ही आर्थिक सुनामी को लेकर देश को चेताया था। राहुल गांधी ने बहुत सोच -समझकर ऐसा कहा था, उनकी कही बात शत प्रतिशत सच हो रही है।
अजय राय ने रविवार को कहा कि देश को बिना बताए चोरी-छिपे केंद्र सरकार गैस के दाम बढ़ा देती है और लोगों को महंगे गैस सिलेंडर खरीदने पर मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि देश को बर्बाद करने तक महंगाई बढ़ती जा रही है। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से ट्रक, बस, टैक्सी कार का किराया बढ़ गया है। अब मोटरसाइकिल से चलने वाले लोगों को उनके वाहन खड़े करने के लिए कहा जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद