Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बिजनौर, 7 जून (हि.स.) | उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनाैर के थाना चांदपुर पुलिस ने रविवार काे बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को चोरी किए गए सामान और नकदी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपित के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में करीब 10 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
06 जून को ग्राम फीना (थाना शिवाला कलां) निवासी वादी संजीव कुमार पुत्र जसवन्त सिंह ने अपने हमराह गार्ड ऋषभ पुत्र धर्मेन्द्र सिंह के साथ थाना चांदपुर में एक लिखित तहरीर दी। तहरीर में बताया गया कि शादाब पुत्र बाबू, निवासी मोहल्ला अहमदनगर थाना चांदपुर ने ग्राम इस्माईलपुर स्थित भगवन्त शकुन्तला डिग्री कॉलेज परिसर में बने मंदिर से तांबे के नाग देवता और दान पात्र में रखे 732 रुपये चोरी कर लिए थे। वादी ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपित को चोरी किए गए माल सहित मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित शादाब को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किए गए तांबे के नाग देवता और दान पात्र से चुराए गए 732 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपित शादाब एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ थाना चांदपुर और थाना हीमपुर दीपा में आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट (नशीले पदार्थ), आर्म्स एक्ट (अवैध हथियार), मारपीट और चोरी जैसी गंभीर धाराओं में 10 से अधिक मुकदमे पहले से पंजीकृत हैं। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र