Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

अररिया 07 जून(हि.स.)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56 वीं वाहिनी की बी समवाय डूबा टोला की टीम ने सुंदरी मठ राजोला चौक के पास छापेमारी कर ऑटो पर सवार 16 बैटरी के साथ 47 हजार 910 भारतीय रूपये के साथ एक तस्कर को हिरासत में लिया।
एसएसबी ने यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 171 के नजदीक भारत साइड में लगभग 15 सौ मीटर पर की।तस्कर ऑटो पर बैटरी लादकर नेपाल से भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश किया था,इसी दौरान विशेष गश्ती टीम ने उसे पकड़ लिया।
एसएसबी ने तस्कर के रूप में डुमरिया के रहने वाले सिकन्दर अंसारी पिता शामिद अंसारी को गिरफ्तार किया।तस्करी के जब्त समानों के साथ तस्कर को एसएसबी ने आवश्यक कार्यवाही के बाद रविवार को फारबिसगंज कस्टम विभाग के सुपुर्द मामले को कर दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर