Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

गुवाहाटी, 07 जून, (हि.स.)। असम में 28 जून को विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा लोअर प्राइमरी (एलपी) और अपर प्राइमरी (यूपी) स्तर के लिए आयोजित होगी।
विशेष टेट परीक्षा चार माध्यमों—बोड़ो, गारो, मणिपुरी और मराठी—के लिए आयोजित की जाएगी। इन माध्यमों के विद्यालयों में शिक्षक पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों की पात्रता का आकलन किया जाएगा।
सरकार का उद्देश्य इन भाषा माध्यमों के विद्यालयों में योग्य शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाना है।
---------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश