Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नोएडा, 07 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर मे नशे में धुत होकर घर आए एक छात्र को जब उसके परिजनों ने डांटा तो वह उत्तेजित हो गया तथा उसने सत्रहवीं मंजिल से छलांग लगा दिया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने रविवार काे बताया कि गौरव कुमार पुत्र अजय कुमार सेक्टर 151 स्थित जेपी अमन सोसायटी में रहते थे। वह नशे के आदि थे, तथा एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आज तड़के गौरव अपने घर पर नशे की हालत में पहुंचे। उनके परिजनों ने उन्हें इस बात को लेकर डांटा। गौरव का परिजनों से विवाद हुआ तथा उसने 17 वीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दिया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी