सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत
प्रयागराज, 07 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित हंडिया थाना क्षेत्र के नटवा चौराहे के पास रविवार को सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस उप
प्रयागराज के हंडिया थाने की फोटो


प्रयागराज, 07 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित हंडिया थाना क्षेत्र के नटवा चौराहे के पास रविवार को सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हादसे में सराय ममरेज थाना क्षेत्र के अनुआ गांव निवासी सूरज (19) पुत्र महेश की मौत हुई है। पुलिस कहना है कि सूरज मोटरसाइकिल से हंडिया बाजार जाने के लिए घर से निकला। रास्ते में हंडिया थाना क्षेत्र के नटवा चौराहे के समीप मोटरसाइकिल अचानक खम्भे में जा भिड़ी। हादसे में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, खबर मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे। पुलिस ने परिवार से तहरीर लेकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल