Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जम्मू, 7 जून(हि.स.)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उधमपुर जिले के पास चलती ट्रेन से फिसल गए एक यात्री की जान बचा ली है।
कमांडेंट 24 जेकेएपी आईआर, संदीप मेहता ने आज एक बयान में कहा कि चलती ट्रेन से गिरने के बाद त्वरित पुलिस कार्रवाई ने एक व्यक्ति की कीमती जान बचाई। उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक पर गार्ड ड्यूटी पर तैनात 24 जेकेएपी आईआर बीएन के पुलिस कर्मियों की त्वरित और समय पर कार्रवाई ने एक व्यक्ति की जान बचाई जो उधमपुर जिले के रामनगर के पास चलती ट्रेन से दुर्घटनावश सुरंग में गिर गया था। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अनुराग चौधरी नाम का एक यात्री जो कटरा से जम्मू की ओर स्वराज एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा था, जब कठील पहुंचा तो सुरंग 19-यू में ट्रेन से गिर गया। एसएसपी ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात संतरी कांस्टेबल शब्बीर अहमद जो सुरक्षा में खड़े थे ने तुरंत स्थिति पर प्रतिक्रिया दी और घायल यात्री को गार्ड पोस्ट पर पहुंचाया जहां उसे तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। मामला तुरंत पुलिस पोस्ट जीआरपी रामनगर के संज्ञान में लाया गया और घायल यात्री को बाद में आगे के इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज उधमपुर में स्थानांतरित कर दिया गया।
एसएसपी मेहता ने कहा कि घायल की हालत स्थिर है और उस पर इलाज का अच्छा असर हो रहा है। समय पर हस्तक्षेप त्वरित कार्रवाई और करीबी समन्वय ने एक कीमती जान बचाई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता