Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नई दिल्ली, 07 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मेजर अभिलाषा बराक को 'संयुक्त राष्ट्र सैन्य लैंगिक अधिवक्ता पुरस्कार-2025' से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा, मेजर अभिलाषा बराक को संयुक्त राष्ट्र सैन्य लैंगिक समानता अधिवक्ता पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई! मेजर बराक लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) में एक एंगेजमेंट टीम कमांडर और लैंगिक समानता केंद्र बिंदु के रूप में कार्यरत हैं। यह सम्मान उनकी अनुकरणीय सेवा और संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना प्रयासों में भारत के दीर्घकालिक योगदान की मान्यता है। उनकी यह उपलब्धि अनगिनत युवा भारतीयों, विशेषकर हमारी बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो राष्ट्र और मानवता की सेवा करने की आकांक्षा रखती हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी