घरेलू एलपीजी गैस मूल्य वृद्धि पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर निशाना
भुवनेश्वर, 07 जून (हि.स.)। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में ₹29 की वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह बढ़ोतरी गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के रसोई बज
भक्त चरण दास


भुवनेश्वर, 07 जून (हि.स.)। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में ₹29 की वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह बढ़ोतरी गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के रसोई बजट पर सीधा प्रहार है।

सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में भक्त चरण दास ने कहा कि पहले से ही बढ़ती महंगाई से आम लोग परेशान हैं और जीवन-यापन की लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे समय में सरकार से राहत की अपेक्षा की जा रही थी, लेकिन इसके विपरीत घरेलू गैस की कीमत बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण आम लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। दास ने कहा कि महंगाई की मार से जूझ रहे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए रसोई खर्च संभालना दिन-प्रतिदिन अधिक कठिन होता जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनीता महंतो