Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

भुवनेश्वर, 07 जून (हि.स.)। ओडिशा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने न्यू ताइपे सिटी एथलेटिक्स ओपन 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला 4×100 मीटर रिले टीम को बधाई दी है।
सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में पटनायक ने टीम की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विशेष रूप से प्रसन्नता व्यक्त की कि ओडिशा की धाविका श्रावणी नंद भी स्वर्ण पदक विजेता टीम का हिस्सा थीं।
नवीन पटनायक ने कहा कि भारतीय महिला रिले टीम ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी अपने खेल जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करें और देश को गौरवान्वित करती रहें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनीता महंतो