Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 07 जून (हि.स.)। जिले के गौरेला थानांतर्गत पिपरिया गांव में पत्नी के सामने ही उसके पति की कुएं में डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 38 साल के हेमलाल टांडिया के रूप में हुई। मदद की गुहार से मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह हेमलाल को बाहर निकाला। परिजन ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पाेस्टमार्टम उपरांत आज रविवार काे परिजनाें काे साैप दिया है।
जानकारी के अनुसार, पिपरिया निवासी हेमलाल टांडिया (उम्र 38 वर्ष) बीती देर रात पास के ही गांव वेंकट नगर से लौटा था। वह रात्रि भोजन के बाद कुएं के पास गया हुआ था। हाथ-पैर धोने के लिए कुएं से पानी खींच रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे कुएं में जा गिरा। रात के सन्नाटे में हेमलाल ने जोर-जोर से आवाज लगाकर अपनी पत्नी को मदद के लिए बुलाया। उसकी पत्नी दौड़कर कुएं के पास पहुंची, जिसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास से अन्य ग्रामीण भी मौक पर पहुंच गए। जान बचाने के लिए संघर्ष करते हुए वह डूब गया।
ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू करते हुए लगभग एक घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद दो ग्रामीण कुएं में उतरे और हेमलाल को बाहर निकाला। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल भागे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद हेमलाल को मृत घोषित कर दिया.।
मामले की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद आज शव परजिनों को सौंप दिया गया। पुलिस फिलहाल हादसे के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई और जांच में जुट गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल