Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जम्मू, 07 जून (हि.स.)। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजौरी में दुर्गम भूभाग और प्रतिकूल मौसम में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान तलाशी अभियान में सर्वोच्च बलिदान देने वाले लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
उपराज्यपाल ने एक 'पोस्ट' में कहा कि हमने अपने वीर सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। देश उनके कर्तव्य के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान का सदा ऋणी रहेगा। इस कठिन घड़ी में हम शहीद के परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।
राजौरी जिले की मंजाकोट तहसील के डोरी माल जंगल क्षेत्र में चल रहे तलाशी अभियान के दौरान शनिवार को अधिकारी बीरेश्वर गोस्वामी का निधन हो गया। डोरी माल के जंगलों में पिछले कई दिनों से सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षा बल क्षेत्र में संभावित आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चला रहे हैं।
कैप्टन बीरेश्वर गोस्वामी भी इस अभियान का हिस्सा थे और अपनी टीम के साथ क्षेत्र में तैनात थे। अभियान के दौरान अचानक उनकी तबीयत किसी कारणवश बिगड़ गई। मौके पर मौजूद जवानों ने तत्काल उन्हें चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई और उपचार के लिए निकाला, लेकिन उनकी स्थिति गंभीर बनी रही और बाद में उनका देहांत हो गया।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह