Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मंडी, 07 जून (हि.स.)। विश्व जागृति मिशन मंडी मंडल ने मासिक सत्संग का आयोजन रविवार को हिमाचल धाम आश्रम, गागल में हर्षोल्लास और श्रद्धापूर्वक किया गया। क्षेत्र में जारी भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी और भारी संख्या में संगत ने पहुंचकर सत्संग व संकीर्तन का आनंद लिया।
सत्संग कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. प्रवीन कपिला ने सुमधुर स्वर में गाए गए संकीर्तन नारायण नारायण श्रीमन नारायण नारायण नारायण से हुआ। इसके बाद उन्होंने गुरु मेरी पूजा गुरु गोविन्द गुरु मेरा पार ब्रह्म गुरु भगवंत, उम्मीद भरे बादल अब बरस ही जाएंगे इस निर्धन के घर सतगुरु आएंगे, जन्म जन्म का साथ है गुरु देव से हमारा और इक बार तो गुरु मेरे सत्संग में आईए जैसे भजनों से पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया।
इसके उपरांत दलीप सैनी ने वो तेरे पास ही रहता है सदा तू उसे देख पाने की कोशिश कर भजन गाकर सबको भावविभोर किया। कमला चौहान ने गुरु वचनों को रखना संभाल के हर वचन में गहरा राज है और दुर्गा दास ने भोले तेरे चरणों की बाबा तेरे चरणों की धूल जो मिल जाए भजन प्रस्तुत कर पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
भजन संकीर्तन के बाद दिव्या सैनी ने संगत को विशेष रूप से ध्यान क्रिया करवाई गई, जिससे सभी ने मानसिक शांति का अनुभव किया। सत्संग के समापन पर सामूहिक स्वाध्याय और ओम ध्वनि के पवित्र उच्चारण के बाद गुरु प्रतिमा के समक्ष श्रद्धापूर्वक आरती उतारी गई और पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे (प्रसाद) का भी आयोजन किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा