Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सिलीगुड़ी, 07 जून (हि. स.)। सिक्किम से सिलीगुड़ी आ रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों का शव रविवार को तीस्ता नदी से बरामद किया गया। शव नदी में मिले वाहन के अंदर से निकाले गए, जिससे इलाके में शोक की लहर है। मृतकों की पहचान सब्या न्यौपाने (27), स्मारिका न्यौपाने (29), टिका माया दाहाल (31) और दित्या क्षेत्री (05) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि परिवार शुक्रवार को सिक्किम से सिलीगुड़ी के लिए निकला था। आखिरी बार उनका संपर्क राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर रंबी क्षेत्र में हुआ था, जिसके बाद वे लापता हो गए थे। सूचना पाकल और प्रशासन की टीमों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शनिवार को नदी के भीतर लापता वाहन का पता चला, जिसके बाद रविवार सुबह से रेस्क्यू अभियान तेज किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला गया, जिसमें चारों के शव मि
प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि भारी बारिश के बाद सेवक के पास हुए भूस्खलन और तेज बहाव के कारण वाहन अनियंत्रित होकर तीस्ता नदी में गिर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार