Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

गुवाहाटी, 07 जून, (हि.स.)। गुवाहाटी के गणेशगुड़ी क्षेत्र में एक युवक पर कथित हमले के मामले में दिसपुर पुलिस ने नगालैंड के पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना रविवार को सामने आई।
पीड़ित युवक की पहचान असम के पाठशाला निवासी सिमु दास के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सार्वजनिक स्थान पर हुए एक विवाद के दौरान आरोपितों ने सिमु दास के साथ मारपीट की।
सूत्रों के मुताबिक, आरोपितों ने युवक की बेरहमी से पिटाई की और उसे गोली मारने की धमकी भी दी, जिससे इलाके में भय और तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद दिसपुर पुलिस ने जांच शुरू करते हुए सभी पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, हमले के पीछे की वजह का अब तक आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं किया गया है।
पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। वहीं, इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता देखी जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश