Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बलरामपुर, 07 जून (हि.स.)। जिले में रविवार को जिले में आयोजित रोजगार दिवस कार्यक्रम के तहत श्रमिकों और ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही जल संरक्षण, आजीविका संवर्धन और ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर जागरूक किया गया।
कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन और जिला पंचायत सीईओ नयन तारा सिंह तोमर के नेतृत्व में जिलेभर में रोजगार दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर के ग्राम पंचायत चाकी में निर्माणाधीन तरिया स्थल पर रोजगार दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों को नवा तरिया आय के जरिया अभियान की जानकारी दी गई। इसके साथ ही क्यूआर कोड स्कैनिंग की प्रक्रिया, प्रधानमंत्री आवास योजना, 90 दिवस की मजदूरी तथा आवास निर्माण की किश्तों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।
इस दौरान जल संरक्षण और संवर्धन के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई तथा 5 प्रतिशत मॉडल निर्माण के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया गया। महिला स्व सहायता समूहों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर देते हुए जल संरचनाओं के संरक्षण और संवर्धन में युवाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में वीबीजी राम जी से संबंधित जानकारी भी साझा की गई। रोजगार दिवस में करीब 80 श्रमिक उपस्थित रहे और उन्होंने विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय