बलरामपुर : दीवार लेखन से स्वच्छता का संदेश
बलरामपुर, 07 जून (हि.स.)। जिले में रविवार को जिले में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर जनजागरूकता अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में दीवार लेखन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व और कचरे के
दीवार लेखन


बलरामपुर, 07 जून (हि.स.)। जिले में रविवार को जिले में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर जनजागरूकता अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में दीवार लेखन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व और कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन की जानकारी देना है।

कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायतों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता संबंधी संदेश लिखवाए जा रहे हैं। आकर्षक चित्रों और नारों के माध्यम से लोगों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, कचरा पृथक्करण और स्वच्छता संबंधी नियमों की जानकारी दी जा रही है।

दीवार लेखन में गीला, सूखा, सैनिटरी और विशेष श्रेणी के कचरे को अलग-अलग रखने का संदेश प्रमुखता से दिया जा रहा है। साथ ही खुले में कचरा फेंकने, कचरा जलाने और स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर लागू दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जा रही है।

अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को कचरे के सही निपटान और वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि जनभागीदारी से ही स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का निर्माण संभव है। इसी उद्देश्य से गांव-गांव में दीवार लेखन को जनजागरूकता का प्रभावी माध्यम बनाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय