Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

प्रयागराज, 07 जून (हि.स)। भानु प्रताप सिंह क्लब ने किड्स प्रयागराज क्लब को 60 रन से हराकर केएस स्पोर्ट्स अंडर-16 कलर ड्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमा लिया।चक हरिहर वन झूंसी मैदान पर रविवार को खेले गए फाइनल मैच में भानु प्रताप सिंह क्लब ने 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 202 रन (आदित्य विक्रम बिंद 50, अंशुमान पाल 27 नाबाद, रमन पटेल 27, शिव गौतम) बनाए। जवाब में किड्स प्रयागराज क्लब की पूरी टीम 28.1 ओवर में 142 रन (राघव दुबे 55, हर्षित सहाय 53) पर सिमट गई।मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश एवं रेलवे टीम के पूर्व रणजी क्रिकेटर एवं भारतीय रेलवे टीम के पूर्व चयनकर्ता केबी काला ने पुरस्कार वितरित किया। अमित यादव को मैन ऑफ द मैच, प्रियांशु पाल को बेस्ट बैटर, अंकुश सिंह को बेस्ट बॉलर एवं मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। आयोजन सचिव विपिन कुमार यादव ने मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह देखकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन क्रिकेट कोच सचिन प्रकाश सिंह ने किया। इस मौके पर पवन वर्मा, रामचंद्र यादव, कशिश यादव, रॉकी राज व राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र