Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सुपौल, 07 जून (हि.स.)। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के आदेश और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार मो अफजल आलम के निर्देश पर रविवार को सदर प्रखंड के चकडुमरिया गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बताया गया पैनल, एवं पीएलभी के द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा मानव-वन्यजीव संघर्ष (एचडब्लूसी) के पीड़ितों के लिए न्याय तक पहुंच योजना 2025 शुरू की गई ।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य जंगलों के पास रहने वाले और आदिवासी समुदायों को हुए नुकसान के लिए मुआवजा, कानूनी सलाह और सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत कानूनी जागरूकता कार्यक्रम (लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम) के प्रमुख बिंदु यहाँ दिए गए हैं। जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मुआवजा दिलवाना: जंगली जानवरों (हाथी, बाघ, तेंदुए आदि) द्वारा जान, माल, फसल या घर को नुकसान पहुँचाने पर सरकारी मुआवजा दिलवाने में मदद करना,मुफ्त कानूनी सहायता: पीड़ितों को कोर्ट या अथॉरिटी तक जाने के लिए मुफ्त वकील और कानूनी सलाह प्रदान करना, ग्रामीण जागरूकता: ग्रामीणों को जंगल के नियमों और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी।
इस कार्यक्रम में उपस्थित पैनल अधिवक्ता शक्ति कुमारी सारिका,पारा विधिक स्वयं सेवक मो निजाम , मो सजाद एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र