Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नई दिल्ली, 07 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अभिनेता सलीम कुमार के निधन पर गहरा शोक जताया।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा, दिग्गज अभिनेता सलीम कुमार के निधन से मैं अत्यंत व्यथित हूं। अपने विशिष्ट करियर के दौरान, उन्होंने विभिन्न भूमिकाओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा और यादगार प्रदर्शनों से अमिट छाप छोड़ी। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता सलीम कुमार को बुखार और सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ शनिवार रात 10:43 बजे हृदयाघात के कारण मौत हो गयी।वह 56 साल के थे। प्रशंसकों ने 'आदमिंते मकान अबू' और 'पुलिवल कल्याणम' जैसी 300 से अधिक फिल्मों में उनकी यादगार भूमिकाओं को याद किया। उनके परिवार में पत्नी सुनीता और तीन बच्चे हैं। केरल ने उनके अंतिम संस्कार के लिए राजकीय सम्मान प्रदान किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी