बलरामपुर : अवैध खनन पर कार्रवाई, दो वाहन जब्त
बलरामपुर, 07 जून (हि.स.)। जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध उत्खनन मार्ग को अवरुद्ध कराया और रेत तथा पत्थर का परिवहन कर रहे दो वाहनों को जब्त किया। कलेक्टर चंदन संजय त्
कार्रवाई करते अधिकारी।


बलरामपुर, 07 जून (हि.स.)। जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध उत्खनन मार्ग को अवरुद्ध कराया और रेत तथा पत्थर का परिवहन कर रहे दो वाहनों को जब्त किया।

कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी राहुल गुलाटी के नेतृत्व में खनिज विभाग की टीम ने वाड्रफनगर क्षेत्र में कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान ग्राम कैलाशपुर स्थित मोरन नदी की ओर जाने वाले अवैध उत्खनन मार्ग को ग्रामीणों की मौजूदगी में कई स्थानों पर अवरुद्ध कर नष्ट कराया गया। अधिकारियों का कहना है कि इससे क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिलेगी।

जांच के दौरान रेत और पत्थर का अवैध परिवहन करते पाए गए एक-एक ट्रैक्टर वाहन को जब्त किया गया। जब्त वाहनों को पुलिस चौकी वाड्रफनगर और थाना बसंतपुर की अभिरक्षा में रखा गया है।

खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन में शामिल लोगों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय