Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

देवघर, 05 जून (हि.स.)। स्थानीय केकेएन स्टेडियम के सभागार में योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन देवघर की जिला कमेटी के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने की। इस दौरान जिले में योगासन खेलों के विकास, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और योगासन गतिविधियों को संगठित और सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन झारखंड के मुख्य सलाहकार विपिन पाण्डेय ने योगासन खेल की उपयोगिता, संभावनाओं और संगठनात्मक संरचना की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद उनके निर्देशन में जिला कमेटी के विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया गया। नवगठित कमेटी में डॉ सुनील खवाड़े को मुख्य संरक्षक और संजय मालवीय को संरक्षक बनाया गया।
वीरेंद्र कुमार सिंह को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर रूपाश्री, प्रेम केसरी, निर्मल कुमार, राजेश श्रृंगारी एवं महेश लाठ का चयन किया गया। इसके अलावा ऋषिराज सिंह को सचिव, राजश्री मालवीय को कोषाध्यक्ष एवं सोनी सिंह को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया।
बैठक में डॉ सुनील खवाड़े एवं योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन झारखंड के मुख्य सलाहकार विपिन पाण्डेय ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने का आह्वान किया।
बैठक में डॉ सुनील खवाड़े, विपिन कुमार पाण्डेय, संजय मालवीय, आशीष झा, धर्मेंद्र कुमार देव, वीरेंद्र कुमार सिंह, ऋषिराज सिंह, रूपाश्री, राजश्री मालवीय, सोनी सिंह, राकेश कुमार राय सहित अन्य उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy