Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रांची, 05 जून (हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय स्थित गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर के संगम सभागार में शुक्रवार काे भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ नेचर्स वॉयस वॉल्यूम-4 पुस्तक का विमोचन किया गया।
मौके पर आयोजित पेंटिंग, स्लोगन और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों एवं पर्यावरण जागरूकता प्रश्नोत्तरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सीसीएल कर्मियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा ने जीरो प्लास्टिक जीवनशैली अपनाने का आह्वान करते हुए एकल उपयोग वाले प्लास्टिक से बचने की अपील की। वहीं मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने पर्यावरण संरक्षण को वैश्विक चुनौती बताते हुए वर्षा जल संरक्षण और पौधारोपण को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह मुख्य अतिथि, निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी-संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा, मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar