Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जोधपुर, 29 जून (हि.स.)। गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद सोमवार से सभी सरकारी व निजी स्कूलों में एक बार फिर चहल-पहल लौट आई। नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के साथ विद्यार्थी नई किताबें, कॉपियां और नए उत्साह के साथ विद्यालय पहुंचे। स्कूल परिसरों में बच्चों के चेहरों पर खुशी और उमंग साफ झलक रही थी।
स्कूलों में आज पहले दिन विद्यालयों में विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। कई स्कूलों में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। कक्षाओं में नए सत्र की शुरुआत के साथ अध्ययन-अध्यापन का कार्य प्रारंभ हुआ। स्कूलों के बाहर भी अभिभावकों की अच्छी-खासी आवाजाही रही, जो अपने बच्चों को विद्यालय छोडऩे पहुंचे। नए शैक्षणिक सत्र के साथ विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया, वहीं शिक्षकों ने भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का विश्वास जताया। नए सपनों, नई उम्मीदों और नए संकल्पों के साथ शिक्षा का सफर एक बार फिर शुरू हो गया।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश