Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जोधपुर, 29 जून (हि.स.)। गर्मियों की छुट्टियों के बाद राजस्थान हाईकोर्ट भी आज से खुल गए। मुख्यपीठ जोधपुर और जयपुर पीठ में सोमवार से नियमित रूप से मामलों की सुनवाई शुरू हो गई। हाईकोर्ट में 1 से 28 जून तक समर वैकेशन था। इसके चलते केवल जरूरी मामलों (अर्जेंट कैसेज) की ही सुनवाई हो रही थी। इसके साथ ही सोमवार से हाईकोर्ट में सुनवाई का समय भी बदल गया। गर्मियों के कारण अभी तक हाईकोर्ट मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित हो रहा था। लेकिन अब हाईकोर्ट में अपने नियमित समय सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक मामलों की सुनवाई होगी। वहीं, प्रदेश की अधीनस्थ अदालतें भी मॉर्निंग शिफ्ट की जगह नियमित समय से ही चलेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश