Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बीजापुर, 29 जून (हि.स.)। जिले के उसूर विकासखंड के पुजारी कांकेर से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित सिंगनपल्ली गांव में एक युवक पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना पर 108 संजीवनी एम्बुलेंस की टीम ने बीती देर रात कठिन परिस्थितियों में घायल युवक को सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस को मौके के लिए रवाना किया गया। साेमवार काे मिली जानकारी के अनुसार बीती रात एक युवक पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर 108 एम्बुलेंस करीब 12 बजे एम्बुलेंस दल दलदली और उबड़-खाबड़ रास्तों को पार करते हुए गांव तक पहुंचा। बारिश और खराब सड़क के कारण वाहन को आगे बढ़ाने में कड़ी मशक्कत के बाद घायल तक पहुंचकर उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और सुरक्षित जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया। जिला अस्पताल में घायल युवक का उपचार जारी है। ग्रामीणों ने विषम परिस्थितियों में भी समय पर पहुंचकर मरीज की जान बचाने के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा की टीम की सराहना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे