Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

उज्जैन, 29 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की बडऩगर तहसील मुख्यालय में मोहर्रम जुलूस के दौरान के्रन से उंचाई पर मैजिक को लटका कर उसमें धमका करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 और फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इससे पहले 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। अब तक कुल 9 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से रिमांड पर पूछताछ कर घटना के अन्य पहलुओं और सहयोगियों की जानकारी जुटाएगी।
एडीओपी महेन्द्र परमार ने सोमवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 23 जून को बडऩगर में मोहर्रम के दौरान हुसैनी अखाड़ा अंजुम मोहल्ला द्वारा कुछ लोगों ने प्रेम उर्फ पुत्ती के घर के समीप पहुंचकर क्रेन की सहायता से एक मैजिक को 40 फीट की उंचाई पर लटका कर उसमें विस्फोट कर धमाका किया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला काफी चर्चाओं में रहा। उक्त मामले में पुलिस ने अखाड़ा उस्ताद शाकिर पुत्र गफूर, तस्लीम पुत्र निसार तथा अखाड़ा संचालक गोपाल पुत्र ओमप्रकाश सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। इसके बाद लगातार दबिश और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने सोमवार को फरार चल रहे 5 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
अन्य आरोपियों की हो रही जांच
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा। रिमांड के दौरान उनसे घटना की पूरी साजिश, अन्य सहयोगियों की भूमिका तथा उपद्रव की योजना से जुड़े बिंदुओं पर विस्तृत पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है तथा घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्वेल