Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

अररिया, 29 जून(हि.स.)।
जिले की बथनाहा थाना पुलिस ने हटिया चौक से पल्सर मोटरसाइकिल को चोरी कर भाग रहे चोर को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया।
पुलिस ने चोरी के आधे घंटे के भीतर चोर सहित चोरी हुई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कर लिया।जानकारी सोमवार को बथनाहा थानाध्यक्ष राजवीर साहू ने देते हुए बताया कि ज्यों ही बथनाहा हटिया चौक से मोटरसाइकिल चोरी की सूचना मिली।त्यों हो पुलिस टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी हुई बाइक को बरामद किया गया।साथ ही चोर को भी रंगेहाथ चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि चोर फारबिसगंज थाना क्षेत्र के अम्हारा गांव का रहने वाला राहुल कुमार मंडल पिता अमरनाथ मंडल है।थानाध्यक्ष राजवीर साहू ने बताया कि गिरफ्तार चोर राहुल कुमार पूर्व में भी बथनाहा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था और पुलिस उसे जेल भेजी थी।कोर्ट से जमानत पर रिहाई के बाद मोटरसाइकिल चोरी कर भागने के क्रम में पकड़ा गया है।कांड दर्ज कर गिरफ्तार चोर को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर