उज्जैन के इस्कॉन मंदिर में जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी का स्नान पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया
उज्जैन, 29 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे जल-गंगा संवद्र्धन अभियान के समापन उत्सव पर सोमवार को इस्कान मंदिर, उज्जैन में आयोजन हुआ। इस्कान के पीआरओ डॉ.राघव दास पण्डित ने बताया कि कार्यक्रम मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग, श्र
The Snan Purnima festival of Lord Jagannath, Baladev, and Subhadra Maharani was celebrated at the ISKCON temple in Ujjain.


उज्जैन, 29 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे जल-गंगा संवद्र्धन अभियान के समापन उत्सव पर सोमवार को इस्कान मंदिर, उज्जैन में आयोजन हुआ।

इस्कान के पीआरओ डॉ.राघव दास पण्डित ने बताया कि कार्यक्रम मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग, श्री कृष्ण पाथेय न्यास, वीर भारत न्यास, महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ और इस्कॉन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। जल गंगा संवद्र्धन अभियान के तहत भगवान जगन्नाथ का महाअभिषेक पवित्र नदियों और सरोवरों के जल से किया गया। इसके लिए सप्त सरोवर, कोटितीर्थ, क्षिप्रा, गंगा, नर्मदा और गोमती कुंड सहित विभिन्न स्थानों से जल एकत्रित किया गया।

महोत्सव की शुरुआत सोमवार प्रात: 7.30 बजे पांडु विजय कीर्तन से हुई। मंगलारती के पश्चात भगवान को स्नान वेदी पर विराजमान कर अभिषेक शुरू किया गया। प्रात: 9 से 11 बजे तक आम श्रद्धालुओं ने अपने हाथों से भगवान का अभिषेक किया। महाअभिषेक पश्चात श्रद्धालुओं को भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा महारानी के दुर्लभ गजवेश के दर्शन हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल