Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मुंबई, 29 जून (हि.स.)। महाराष्ट्र के सभी स्कूलों में पहली से दसवीं तक मराठी भाषा पढ़ाना अनिवार्य होगा. यह घोषणा सोमवार को विधानसभा में स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने की।
भाजपा विधायक अतुल भातखलकर द्वारा मराठी भाषा पर पूछे एक सवाल के जवाब पर मंत्री दादा भुसे ने यह घोषणा की। भातखलकर ने कहा कि महाराष्ट्र में कई स्कूल ऐसे हैं जो मराठी को ऑप्शनल सब्जेक्ट मानते हैं और मराठी भाषा नहीं पढ़ाते हैं। इस पर मंत्री भुसे ने कहा कि महाराष्ट्र के सभी स्कूलों में पहली से दसवीं तक मराठी भाषा पढ़ाना ज़रूरी होगा। यदि कोई इस नियम का उल्लंघन करता है तो उस स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
भुसे ने कहा कि हर स्कूल के लिए मराठी भाषा पढ़ाना अनिवार्य होगा। महाराष्ट्र सरकार मराठी भाषा के संरक्षण और प्रचार के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सभी स्कूलों में मराठी भाषा पढ़ाना ज़रूरी कर दिया गया है। इसकी जांच के लिए एक स्पेशल जांच टीम बनाई जाएगी। सरकार के मराठी भाषा को ज़रूरी करने के बाद भी, अगर स्कूल इस नियम को तोड़ते रहेंगे, तो उन स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार