Enter your Email Address to subscribe to our newsletters


सूरत, 29 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी, गुजरात प्रदेश के मार्गदर्शन में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत सूरत महानगर भाजपा के मंडल प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ ग्रीन पैराडाइज सोसायटी, परुजन गांव, उभराट रोड स्थित परिसर में हुआ।
प्रशिक्षण वर्ग में प्रतिदिन पांच वार्डों के कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर सात सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले दिन चार तथा दूसरे दिन तीन सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण कक्षों का नाम पर्यावरण संरक्षण की भावना को ध्यान में रखते हुए जल, आकाश, पृथ्वी, वायु और अग्नि रखा गया है।
उद्घाटन सत्र में सूरत महानगर भाजपा अध्यक्ष परेश पटेल, महापौर मायाबेन मावाणी, विधायक संगीता पटेल, प्रवीणभाई घोघारी, कांतिभाई बलर, उपमहापौर सुधाकरभाई चौधरी, शासक पक्ष की नेता अल्पाबेन मेहता, दंडक उर्मिलाबेन त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष झंखनाबेन पटेल, प्रदेश सह-प्रवक्ता हेमालीबेन बोधावाला, पूर्व विधायक वी.डी. झालावाड़िया, महानगर महामंत्री करसनभाई गोंडलिया, प्रशिक्षण प्रभारी एवं महामंत्री दुर्गाप्रसाद पांडेय, महानगर महामंत्री विरलभाई गिलितवाला, प्रशिक्षण संयोजक शैलेषभाई पटेल, सह-संयोजक पार्थ मढ़ाणी, सह-संयोजक जागृतिबेन देसाई सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण स्थल के प्रवेश द्वार पर एक विशेष प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प, सेवा, समर्पण एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया। प्रशिक्षण वर्ग से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण की भावना का संचार हुआ।
प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही सशक्त संगठन का आधार है के संकल्प के साथ आयोजित यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी एवं मार्गदर्शक सिद्ध हो रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे