Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

उज्जैन, 29 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के विक्रम अवार्डी ओम प्रकाश खत्री पहलवान ने सोमवार को बताया कि उज्जैन में एक दिवसीय अंडर 23 राज्य स्तरीय कुश्ती टीम का चयन ओलंपियन पप्पू यादव की देखरेख और भारतीय कुश्ती संघ के उम्र संबंधी निर्धारित नियमों और दस्तावेजों की कड़ी छानबीन के बाद हुआ।
कुश्ती दल चयन स्पर्धा के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश कुश्ती के अध्यक्ष नारायण यादव, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी, गोविन्द गुर्जर, विकास यादव थे।
निर्णायक केजेश यादव, मनीष नामदेव, मनीष मोहाले, रवि अहीर (सागर), सचिन चौधरी थे। विजेता मध्य प्रदेश कुश्ती टीम केअभिषेक यादव, आयुष सोनकर, निश्चित जायसवाल, अक्षत यादव, शिवम यादव, राज सोलंकी, रोहित प्रजापत, अमन शेख, विनय चौधरी, देव यादव, ग्रीकोरोमन में शिवम यादव, मृत्युंजय तिवारी, हरिओम पुरी, नमन चौहान, महेश राठौर, आर्यन चौहान, युवराज पाल, वंश पाल, मोक्ष चतुर्वेदी।
महिला पहलवान प्रियांशी प्रजापत, माधुरी पटेल, छाया पटेल, शिवानी शर्मा, रेखा जाट, काजल रजक, टीवी चंद्रवंशी, अंजलि करोसिया, अनुष्का शिवहरे, कशिश वर्मा रही। यह कुश्ती दल हरियाणा के रोहतक में होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेगा। प्रदेश के पहलवानों से ओलम्पियन पप्पू यादव, विक्रम अवार्डी ओमप्रकाश खत्री, सुरेश यादव, गोविन्द गुर्जर, विकास यादव ने पदक जीतने और कुश्ती जगत में मप्र का नाम रोशन करने की कामना भी की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्वेल