Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मुंबई, 29 जून (हि.स.)। महाराष्ट्र सरकार शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रश्नपत्र लीक मामले के आरोपियों के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने सोमवार विधानसभा में बताया कि इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि सरकार मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित करेगी, जो टीईटी और अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाएं ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित) माध्यम से आयोजित करने की रूपरेखा तैयार करेगी।
टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले पर सदन को जानकारी देते हुए मंत्री भुसे ने कहा कि अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और वे पुलिस हिरासत में हैं। प्रश्नपत्र लीक मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार इस बात की जांच कर रही है कि आरोपियों पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाया जा सकता है या नहीं। उन्होंने कहा कि जांच में यह खुलासा हुआ है कि पेपर लीक के पीछे अंतरराज्यीय गिरोह काम कर रहा था। गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस की दो टीमें बिहार और एक-एक टीम हरियाणा व दिल्ली भेजी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार