तोरपा विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक दलों और बीएलए-1 के साथ एसआईआर पर बैठक
खूंटी , 29 जून (हि.स.)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मो जावेद हुसैन के निर्देश पर समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सुषमा लकड़ा की अध्यक्षता में तोरपा विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और
बैठक की तस्वीर


खूंटी , 29 जून (हि.स.)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मो जावेद हुसैन के निर्देश पर समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सुषमा लकड़ा की अध्यक्षता में तोरपा विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बीएलए-1 के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में एसआईआर के तहत निर्धारित कार्यक्रम और गतिविधियों की जानकारी दी गई एवं बीएलए-2 की नियुक्ति और उससे संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। साथ ही निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत संचालित एन्यूमरेशन फेज की गतिविधियों से सभी प्रतिनिधियों को अवगत कराते हुए सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया गया।

इस दौरान एएसडीडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट) सूची के महत्व पर भी चर्चा की गई। वहीं बीएलए-2 को इस संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाया जा सके।

बैठक में पोस्टर-1, पोस्टर-2, लीफलेट और अन्य जागरूकता सामग्रियों के प्रभावी उपयोग और व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। मौके पर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, समावेशी और त्रुटिरहित बनाने में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा