पुलिस ने 16 किलो गांजा के साथ दो तस्कराें काे किया गिरफ्तार
धनबाद, 29 जून (हि.स.)। धनबाद के बलियापुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करीब 16 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। सोमवार को धनबाद के सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने जानकार
प्रेस कॉन्फ्रेंस का दृश्य


धनबाद, 29 जून (हि.स.)। धनबाद के बलियापुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करीब 16 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

सोमवार को धनबाद के सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 जून की रात बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्ती और छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि रखितपुर रेलवे गुमटी के पास दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने वरीय अधिकारियों को जानकारी देते हुए कार्रवाई शुरू की।

पुलिस टीम जब बलियापुर-झरिया मुख्य सड़क स्थित हनुमान मंदिर परघा के पास पहुंची तो दो व्यक्ति पीठ पर बैग लादकर पैदल कुसमाटांड़ की ओर जाते दिखे। पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की तो उन्होंने बैग में गांजा होने की बात स्वीकार की।

इसके बाद मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंदरी प्रकाश चंद महतो की मौजूदगी में दोनों बैगों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों बैग से 8-8 पैकेट में कुल 16 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विकास कुमार, निवासी नोएडा उत्तर प्रदेश और श्यामा कांत सिंह, निवासी सिंदरी धनबाद के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी में बलियापुर थाना के पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार झा