Enter your Email Address to subscribe to our newsletters



इटावा, 29 जून (हि.स.)। उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सदर तहसील परिसर में साेमवार काे ध्वस्तीकरण किए जा रहे जर्जर भवन का लिंटर टूटकर नीचे गिर गया । लिंटर के नीचे दो मजदूर दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर लेंटर के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दूसरे का उपचार हाे रहा है।
तहसील में हादसे के चश्मदीद मुहम्मद अनीस ने बताया कि आज वह तहसील में लेखपाल से मिलने आए थे, तभी तहसील में भगदड़ का माहौल हो गया। मैने मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि एक जर्जर भवन जिसके ध्वस्तीकरण का काम चल रहा था जिसके लेंटर टूटकर नीचे गिर गया । मलबे के नीचे दो मजदूर दब गए है पुलिस ने रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला है।
जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला ने बताया कि सदर तहसील परिसर में जर्जर भवन जिसके ध्वस्तीकरण का कार्य करवाया जा रहा था जिसके दौरान भवन का लेंटर टूटकर नीचे गिर गया और हादसे में लेंटर के नीचे मलबे में दबकर एक मजदूर साहिल पुत्र राजू खान निवासी मेवाती टोला की मौत हो गई है और शोएब पुत्र छोटे खान निवासी मेवाती टोला घायल हुआ है जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया हादसे की जांच करवाई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित सिंह