Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

गुवाहाटी, 29 जून (हि.स.)। असम सरकार ने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास (एमएलएएलएडी) योजना के तहत प्रत्येक विधायक के लिए वार्षिक निधि को वर्ष 2026-27 से एक करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1.50 करोड़ रुपये कर दिया है। साथ ही वर्ष 2027-28 से यह राशि बढ़ाकर दो करोड़ रुपये प्रतिवर्ष कर दी जाएगी।
संशोधित दिशा-निर्देशों के तहत योजना में खेल सामग्री, सरकारी विद्यालयों एवं संस्थानों के लिए फर्नीचर, चिकित्सा उपकरण, दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण, विद्युत फिटिंग तथा सांस्कृतिक एवं धार्मिक सामुदायिक संस्थानों के लिए आवश्यक उपकरण जैसी नई गतिविधियों को भी शामिल किया गया है। इन मदों पर वार्षिक आवंटन का अधिकतम 10 प्रतिशत व्यय किया जा सकेगा। अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश