Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जगदलपुर, 29 जून (हि.स.)। जिले के थाना बोधघाट पुलिस ने आज साेमवार काे बस स्टैंड से आठ किलाे गांजा के साथ एक आराेपित काे गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर रायपुर की ओर परिवहन करने के लिए जगदलपुर बस स्टैंड में बस का इंतजार कर रहा है।
सूचना पर थाना प्रभारी बोधघाट अन्य थाना स्टाॅफ की टीम बनाकर सूचना की तस्दीकी तथा कार्रवाई हेतु तत्काल बस स्टैंड में पहुंचकर मुखबिर के बताये हुलिया के व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम सुकड़ा धुरवा (उम्र 45 वर्ष) निवासी केंदुगुडा नदीपारा थाना व्यापारीगुड़ा जिला कोरापुट ( उड़ीसा ) का रहने वाले बताया, जिसकी तलाशी लेने पर आरोपित के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 8 किलाे बरामद कर आरोपित काे आज गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आराेपित के कब्जे से उक्त मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपित के विरुद्ध 20(बी) एनडीपीएस का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई उपरांत न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय रवाना कर दिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे