नेपाल : पोखरा में विदेशी पर्यटकों के लिए धान रोपाई महोत्सव सम्पन्न
काठमांडू, 28 जून (हि.स.)। नेपाल के पर्यटकीय नगर पोखरा में पर्यटन विभाग के द्वारा विदेशी पर्यटकों को लक्षित करते हुए आयोजित धान रोपाई महोत्सव कास्की के लेखनाथ स्थित शिशुवा में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में देशी तथा विदेशी
पोखरा में धान रोपाई महोत्सव


काठमांडू, 28 जून (हि.स.)। नेपाल के पर्यटकीय नगर पोखरा में पर्यटन विभाग के द्वारा विदेशी पर्यटकों को लक्षित करते हुए आयोजित धान रोपाई महोत्सव कास्की के लेखनाथ स्थित शिशुवा में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच सम्पन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में देशी तथा विदेशी पर्यटकों की उत्साहजनक सहभागिता रही। कार्यक्रम में पोखरा महानगरपालिका के मेयर धनराज आचार्य भी शामिल हुए।

प्रतिभागियों को पारंपरिक नेपाली शैली में धान रोपाई करने, कीचड़ में खेलकूद करने तथा ग्रामीण संस्कृति और जीवनशैली को नजदीक से अनुभव करने का अवसर मिला।

आयोजकों के अनुसार, इस वार्षिक महोत्सव का उद्देश्य नेपाल की कृषि विरासत और परम्पराओं का संरक्षण एवं प्रवर्द्धन करना है, साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में इस महोत्सव के प्रति देशी और विदेशी पर्यटकों की रुचि लगातार बढ़ती जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास