Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सीवान, 28 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पंच मंदिरा तरुण व्यवसायी शाखा में रविवार को हिन्दू साम्राज्य दिवस उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवा ध्वज वंदन के साथ हुआ। इसके बाद सामूहिक देशगीत, अमृत वचन एवं सुभाषित के माध्यम से स्वयंसेवकों ने राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश दिया।
शाखा के मुख्य शिक्षक प्रसून कुमार ने अपने संबोधन में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, उनके पराक्रम और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी, वर्ष 1674 को शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था और उन्होंने हिंदवी स्वराज्य की स्थापना की। उनके आदर्श, साहस और सुशासन की भावना आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में सह जिला कार्यवाह बिनोद कुमार पांडेय, वरिष्ठ स्वयंसेवक प्रो. रवींद्रनाथ पाठक, शिक्षक वामदेव वर्मा, डॉ. नरेंद्र कुमार, नगर संपर्क प्रमुख आशुतोष भारती, सह जिला पर्यावरण संयोजक विक्की जी उर्फ अजय शंकर गुप्ता, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोज गुप्ता, शाखा कार्यवाह अनीश अग्रवाल, कमलेश केशरी, अर्जुन पांडेय, विकास मिश्रा, राहुल पाठक सहित अनेक स्वयंसेवक, बाल एवं शिशु स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संघ प्रार्थना एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma